Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मालगाड़ी से टकराकर हुई बेपटरी

Etawah News: ओएचई मालगाड़ी से टकराकर हुई बेपटरी

ब्यूरो संवाददाता इटावा: गुरुवार को मालगोदाम की लूप लाइन पर मालगाड़ी की शंटिंग की जा रही थी। इस दौरान मालगाड़ी में पिछला गार्ड कोच समेत वैगन पटरी से उतर गए। हालांकि मालगाड़ी की गति बिल्कुल धीमी होने की वजह से नुकसान नहीं हुआ। रेलवे स्टेशन से दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के साथ तीसरी फ्रेट कॉरीडोर रेलवे लाइन भी गुजरी है। इस लाइन पर मालगाड़ियों का आवागमन होता है।  कंट्रोल में सूचना के बाद मौके पर तकनीकी टीम पहुंची और मालगाड़ी के उतरे पहियों को दोबारा पटरी पर शिफ्ट करना शुरू किया। टीआरडी मशीन क्रेन लाकर मालगाड़ी के उतरे डिब्बे को ट्रैक पर शिफ्ट किया गया। रेलवे के अफसर मौके पर मौजूद रहे। हादसे की वजह पर रेलवे अधिकारी बचते नजर आए। दबी जुबान से कुछ लोगों का कहना है कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने मालगाड़ी को ज्यादा आगे बढ़ाकर कैचियो के समीप खड़ा कर दिया। जिस कारण हादसा हुआ होगा।