Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ध्वजारोहण

Etawah News: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी कार्यालय में 74 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शोभा चौहान जिला अध्यक्ष जनसत्ता दल के द्वारा ध्वजारोहण कर सभी शहीदों को को नमन किया गया । जिला अध्यक्ष ने 74 वे गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन शुभ है। आज गणतंत्र दिवस की बेला पर बसंत का आगमन हो रहा है। आज ही के दिन हमने देश के संविधान को लागू किया था। संविधान निर्माता के अनुरूप देश चले और आगे बढ़े। इस शुभ अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार दीक्षित, जिला महासचिव दीपक चौहान, सुनील वर्मा, धर्मराज सिंह चौहान जिला प्रवक्ता एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे । इटावा शहर के तक़रीबन एक दर्जन लोगों को जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार दीक्षित के द्वारा जनसत्ता दल की सदस्यता दिलाई गई।  कार्यक्रम के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओ के द्वारा गरीबों और बच्चों को बिस्कुट फल प्रदान किया गया।