ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना : भरथना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुआ पुर दिनारपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आवारा सांड ने एक किसान को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर घायल हुए किसान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। पूरी घटना कस्बा इकदिल के अंतर्गत ग्राम दिनारपुर की है। उक्त ग्राम निवासी करण सिंह पुत्र रामसहाय उम्र 80 वर्ष पेशे से एक किसान थे। जिन्हे आज दोपहर एक आवारा सांड ने पटककर घायल कर दिया। घायल हुए लगभग 80 वर्षीय किसान को परिजनो के द्वारा उपचार दिलाया गया जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भर्थना तहसीलदार अशोक कुमार सिंह घटना का निरीक्षण करने ग्राम दिनारपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी प्राप्त करने के पश्चात् प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए है। जिसके बाद भरथना तहसीलदार के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया। भरथना तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात मृत्...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें