Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धार्मिक स्थलों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Etawah News: नए साल के पहले दिन धार्मिक स्थलों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: महेश कुमार  इटावा: नव वर्ष के प्रथम दिन कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बाद भी शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से रात तक आस्था का सैलाब उमड़ा। लोगों ने भगवान का पूजन अर्चन करने के बाद ही नव वर्ष को हर्षोल्लास से मनाया और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। शहर के सिद्धपीठ मां कालीबांह मंदिर पर जहां आकर्षक फूल बंगला सजाया गया था। वहीं, भव्य भंडारा भी आयोजित हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ माता कालीबांह के दरबार में देखने को मिली। नए साल 2023 में कोरोना का प्रकोप न बढे़ इसी के चलते नव वर्ष के प्रथम दिन सुबह से ही लोग भगवान के दरबार में पूजन-अर्चन को पहुंचने लगे थे। सभी ने मंदिरों में जाकर घर परिवार में जहां सुख-समृद्धि की कामना की। सबसे ज्यादा आस्था का सैलाब सिद्ध शक्तिपीठ माता कालीबांह के दरबार में देखने को मिला।  यहां पर सर्द हवाओं के बीच भक्तों का सुबह से ही हुजूम उमड़ने लगा था जो पूरे दिन चला। माता काली बॉह के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही लोगों को दर्शन करने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। नववर्ष को लेकर ...