Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश सरदार पटेल विचार मंच

Etawah News: उत्तर प्रदेश सरदार पटेल विचार मंच के तत्वाधान में पटेल जयंती समारोह का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता इटावा:  केके डिग्री कॉलेज में सरदार पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर बाँदा के पूर्व सांसद आरके पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व पक्का तालाब चौरहा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरदार पटेल विचार मंच के तत्वावधान में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में आयोजित किए गए। सरदार पटेल जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बांदा चित्रकूट के सांसद एवं पूर्व मंत्री आरके पटेल ने कहा कि सरदार पटेल न होते तो आज अखंड भारत का जो नक्शा दिखाई दे रहा है, वह न होता, क्योंकि आजादी मिलने के बाद भी देश साढ़े पांच सौ से भी ज्यादा रियासतों में बंटा हुआ था। तत्कालीन षड्यंत्रकारी ताकतें भारत को एक नहीं होने देना चाह रही थीं। लेकिन यह सरदार पटेल जी की ही कुशल दूर दृष्टि एवं दृढ़ता का परिणाम था कि मात्र 48 घंटों के भीतर ही उन्होंने उन सभी रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत का रास्ता तैयार कर दिया। अतिथि के रूप में पधारे पूर्व मंत्री और...