Skip to main content

Posts

Showing posts with the label डिंपल यादव की बड़ी जीत होगी

Etawah News: मैनपुरी नेताजी की है, डिंपल यादव की बड़ी जीत होगी: प्रोफेसर रामगोपाल यादव

ब्यूरो संवाददाता इटावा: मैनपुरी उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे पास आ रही है, पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। इस बीच सपा महासचिव ने रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैनपुरी नेताजी की है। हमें जनता का भरपूर अशीर्वाद मिल रहा है और डिंपल यादव की बड़ी जीत होगी। मैनपुरी उपचुनाव को लेकर जिले में भी हलचल मची हुई है। सपा से पूर्व सांसद डिंपल यादव के बाद भाजपा की ओर से पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट देने के बाद हलचल और तेज हो गई है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं मैनपुरी से प्रत्याशी डिंपल यादव ने शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। भाजपा के मंत्रियों के पास कोई काम नहीं रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार को भी आड़ें हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्रियों के पास कोई काम ही नहीं है। सब काम मुख्यमंत्री के पास हैं। इसलिए भाजपा सरकार के मंत्री घूम रहे हैं। शिवपाल ने साझा की थी तस्वीर शिवपाल से मुलाकात के बाद डिंपल यादव एवं अखिलेश यादव ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि नेताजी के और घर के बड़ों के साथ-साथ मैनपुरी की ज...