संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा/ सैफई : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संपोषित अनंत संकुल स्तरीय संघ हरदोई का वार्षिक आमसभा सोमवार को संपन्न हुआ। बृजमोहन अम्बेड, उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि महिलाओं में गरीबी से उबरने की अपार उत्साह और क्षमता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है। निर्णय लेने की क्षमता का विकास हुआ। डॉ नन्दकिशोर साह, जिला मिशन प्रबंधक ने बताया कि पिछले वर्ष की समीक्षा की गई। अगले वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार किया गया। महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किए। महिलाओं को नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। एडीओ आईएसबी श्री दधिराम ने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करना हमारी जिम्मेदारी है। शशि कुमार ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने बताया कि संकुल स्तरीय पर अधिवेशन के मूल उद्देश्य पार्दशिता बनाए रखने की उपयोगिता को बताया। सभी को स्वास्थ्य बीमा, दिव्यांग समूह की विस्तृत जानकारी दी। मौके सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक,मनोज राठोर , ब्लॉक मिशन प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार ,संदीप कुमार, नीतू, रूबी, दीप्...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें