Skip to main content

Posts

Showing posts with the label करनपुरा वार्ड 14

Etawah News: करनपुरा वार्ड से भाजपा प्रत्याशी हुई निर्विरोध निर्वाचित, दूसरी बार बनी निर्विरोध सभासद, मिला जीत का प्रमाणपत्र

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सोमवार तक नामांकन प्रक्रिया के बाद बीते गुरुवार तक नामांकन वापस होने की प्रक्रिया की गयी जिसके बाद शहर के करनपुरा वार्ड नम्बर 14 से नीलम दुबे पत्नी स्व अमरनाथ दुबे निर्विरोध सभासद चुनी गई हैं। बताते चले की नीलम दुबे पूर्व में भी इसी वार्ड से दो बार सभासद रह चुकी हैं। इस बार उनके खिलाफ किसी भी दल ने कोई प्रत्याशी नहीं दिया या यू कहें किसी भी व्यक्ति ने उनके सामने नामांकन नहीं किया। जिसके चलते नीलम दुबे निर्विरोध सभासद चुनी गईं। यह भी पढ़ें:- जिले में तीन सभासद हुए निर्विरोध, 30 प्रत्याशियों ने नामांकन लिए बापस इटावा कलेक्ट्रेट में करनपुरा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्यशी नीलम दुबे को अधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रमाण पत्र दिया। नीलम दुबे के साथ सदर विधायक और बीजेपी के नेता प्रमाण पत्र लेने पहुंचे थे। निर्विरोध निर्वाचित होने पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी, हरिनारायण बाजपेई, मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, मंडल महामंत्री विवेक गुप्ता, बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत, बीजेपी युवा नेता सागर दुबे, पारस दुबे, जि...