Etawah News: कुख्यात गेंगस्टर अनीश उर्फ पाशु के काम्प्लेक्स पर चला बुल्डोजर, अधिकारीयों के साथ भारी पुलिसबल रहा मौजूद
ब्यूरो संवाददाता इटावा: जिले के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर अनीस उर्फ पाशू के शोरूम पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से बुलडोजर चलाया गया। नौ बजे सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने नाप कराने के बाद बुलडोजर चलवा दिया। अनीस के शोरूम का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया गया था। गुरुवार की सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला में एडीएम जयप्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गौड़, एसडीएम विक्रम राघव, एएसपी कपिलदेव देव सिंह छह थानों की फोर्स और पीएसी के जवानों के साथ पहुंचे। यहां स्थित गैंगस्टर अनीश उर्फ़ पाशू की पत्नी कहकशां के नाम बना सितारा गारमेंट्स शोरूम की नाप शुरू की। नाप के कुछ मिनट बाद ही प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर पाशू के सितारा गारमेंट शोरूम पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू हो गई दो घंटे के भीतर गैंगस्टर पाशू की चार करोड़ से अधिक की इस संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर जमींजोद कर दिया गया। सितारा गारमेंट शोरूम गैंगस्टर की पत्नी कहकशां के नाम पर बना है। गैंगस्टर के खिलाफ दो साल पहले जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा था। उसके और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर की क...