Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कड़ाके की ठंड

Etawah News: जायण्ट्स दतावली ने जरूरतमंद गरीबों को बांटे जूते मोजे, कड़ाके की ठंड से राहत का प्रयास।

ब्यूरो संवाददाता इटावा: श्रीमती ऊषा यादव फेडरेशन अध्यक्ष एवं डॉ शिवराज सिंह यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन के संयोजकत्व में जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली के तत्वावधान में पोस्ट आफिस के समक्ष हनुमान मंदिर के पास निर्धन महिला एवं पुरुष जनों को जूते मोजे एवं मिष्ठान वितरण कर कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने का प्रयास किया।  डॉ शिवराज सिंह यादव ने कहा कि  दीन सेवा ही ईश सेवा है।  डा शिवराज सिंह यादव ने बताया कि ठण्डी से बचाव हेतु योग प्राणायाम करें बार बार गुनगुना पानी सेवन करें। फेफड़े एवं ह्रदय रोगी ठण्डक से बचाव का विशेष ध्यान रखें।   संयोजिका श्रीमती ऊषा यादव ने  सेवा कार्य सम्पादन में सहयोगी श्रीमती रीता मेहरोत्रा, नीलम भदौरिया, निधि दुवेदी, कृष्णा शर्मा, आशा यादव, विमला यादव विमल कुमार सिंह, रामसजीवन यादव दाऊ दयाल वर्मा, ललित सक्सैना, यासीन अन्सारी, योगेन्द्र यादव, राज कुमार मेहरोत्रा, के साथ साथ समस्त लाभान्वित दीन वन्धुओ का हार्दिक आभार ब्यक्त किया।

Etawah News: निकाय चुनाव का ऐलान, कड़ाके की ठंड में होगा मतदान

ब्यूरो संवाददाता इटावा: नगर निकाय चुनाव के दावेदारों को चुनाव का अभी और इंतजार करना होगा। निर्वाचन आयोग के 14 दिसंबर के बाद अधिसूचना करने की उम्मीद है। पहले यह उम्मीद थी कि यूपी की 3 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के अगले दिन यानी 9 दिसंबर को चुनाव का ऐलान हो सकता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि नगर निकाय चुनाव का आरक्षण काफी देरी से जारी किया गया है। यहीं कारण है कि चुनाव का ऐलान भी देरी से होगा।  13 और 14 दिसंबर को शुरू होगा आपत्तियों का निस्तारण यूपी की 17 नगर निगम के मेयर 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के अध्यक्ष (चेयरमैन) का आरक्षण 5 दिसंबर को जारी किया गया था। आरक्षण की आपत्तियों को 12 दिसंबर की शाम तक शासन ने मांगा है। 12 दिसंबर को आरक्षण की आपत्ति आने के बाद 13 और 14 दिसंबर को आपत्तियों का निस्तारण होगा। निकाय चुनाव 15 जनवरी तक संपन्न होने की उम्मीद नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 14 दिसंबर के बाद ही जारी होने की उम्मीद है। इससे चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह से 15 जनवरी तक संपन्न होने की उम्मीद है। इस दौरान कड़ाके की ठंड और कोहरा होता है। मतदाताओं को कड़ाके की ठंड और कोहरे के ...