ब्यूरो संवाददाता इटावा : हावड़ा दिल्ली रेल मार्ग पर शुक्रवार की सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया जब तेज रफ्तार से जा रही स्वर्ण जयंती झारखंड एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई। इस घटना से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन से टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। लगभग 35 मिनट तक अप ट्रैक बाधित रहा। गोमती व अजीमाबाद एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। आरपीएफ ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। हटिया से आनंद विहार जा रही गाड़ी संख्या 12873 अप स्वर्ण जयंती झारखंड एक्सप्रेस इटावा जंक्शन से गुजरने के बाद जब गेट नंबर 28 बी राम नगर रेलवे क्रॉसिंग से पास हो रही थी इसी बीच बंद गेट से एक युवक अपनी बाइक (UP75AH5077) निकाल रहा था ट्रेन को आता देख वह आनन-फानन में अपनी बाइक रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ कर भाग गया। ट्रैक पर बाइक पड़ी होने के चलते झारखंड एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई और काफी दूर तक खिची चली गई जब तक ट्रेन के ड्राइवर के द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए तब तक बाइक के परखच्चे उड़ चुके थे। ट्रेन के इंजन में फंसे बाइक के टुकड़ों को एकत्रित किया गया और उसके बाद ट्रेन स्टाफ के साथ टीएक्सआर स्टाफ ने इंजन को चेक किया। इसक...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें