Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कचहरी इटावा

Etawah News: कचहरी में अधिवक्ताओं ने सपा विधायक शिवपाल यादव का जन्मदिन मनाया

ब्यूरो संवाददाता इटावा: कचहरी में अधिवक्ताओं ने आज सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव का 69वां जन्म दिन मनाया। उनके समर्थक अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में केक काटकर शिवपाल सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना की।साथ ही अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और अपने नेता की लंबी आयु की कामना करते हुए उनके स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस कार्यक्रम के आयोजक राजू यादव पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा के नेतृत्व में कचहरी परिसर में केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि शिव पाल सिंह यादव हमारे नेता हैं। जिनके लिए आज मैंने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ मिलकर जन्मदिन पर केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। साथ ही उनकी लंबी आयु और उनके स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान रामनाथ यादव पूर्व पुलिस अधिकारी, एडवोकेट रामशरण, पूर्व महामंत्री देवेन्द्र पाल, प्रवीण कठेरिया, शैलेन्द्र चौहान भानु प्रतापसिंह, अनिल वर्मा, चन्द्र प्रकाश यादव, सुभाष चन्द्र प्रजापति, प्रभाकर त्रिपाठी, इरफान मंसूरी, मैराज अली खान, शशांक शेखर यादव, भारत सिंह भदौरिया, जीशान अहमद, विकास शाक्य, सुबोध पाठक, अनूप...