ब्यूरो संवाददाता इटावा : कोरोना के चलते पिछले दो साल होली का रंग थोड़ा फीका रहा लेकिन इस बार हालात सामान्य होने के चलते रंगो के इस त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। सरकार द्वारा भी कोरोना पाबंदियों को हटा लिया गया है। जिसके चलते इस बार होली को लेकर बाजारों में रौनक दिख रही है। वैसे तो होली का पर्व 18 मार्च को मनाया जाएगा, लेकिन इसको लेकर लोगों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। होली को लेकर लोगों में उत्साह होली जैसा सस्ता त्यौहार भी महंगाई की मार झेल रहा है लेकिन कोरोना पाबंदिया हटने के बाद लोग होली के जोश के आगे महंगाई को नजर अंदाज कर रहे हैं। दो साल बाद धूमधाम से मनाए जाने वाले होली के त्यौहार को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों में काफी उत्साह है। बाजार में खरीददारी करने पहुंचे लोग भी त्यौहार को लेकर कोई कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। लोगों का कहना है कि महंगाई जरूर है लेकिन होली पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। होली को लेकर सजी दुकानें होली के त्यौहार में लोगों के उत्साह को देखते हुए दुकानें तरह-तरह के पिचकारियों और रंग गुलाल से सज गई हैं...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें