संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): बीआरसी कर्मियों ने हड़ताल कर दी है। आरोप है कि दबंग सफाई कर्मी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा। इससे परेशान होकर शनिवार को कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने को लेकर कार्यालय में ताला जड़कर हड़ताल कर दी। ब्लाक संसाधन केंद्र कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार विमल कुमार व सुबोध कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया है कि पिछले कई वर्षों से बीआरसी परिषर में अवैध रूप से डेरा डाले एक सफाई कर्मी आये दिन कार्यालय में आकर गाली गलौज करते हुए उत्पात करता है। हद तो शुक्रवार शाम को हो गई जब वह आरोपी हाथों में कुल्हाड़ी लेकर आया और जबरन कार्याल बंद करने के लिए दबाव बनाने लगा जिसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे डाली। इस तरह की हरकतें पहले भी कई बार कर चुका है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कहने पर भी कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई। शुक्रवार को दबंग सफाई कर्मी की हरकत से परेशान बीआरसी में तैनात सभी कर्मियों ने शनिवार को कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला डालकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग करते हुए विरोध में हड़ताल कर दी। कार्...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें