Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तोड़े बिजली पोल

Etawah News: तेज आंधी ने तोड़े बिजली पोल।

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा - आज आयी तेज आंधी ने विद्युत व्यवस्था को उखाड़कर फेंक दिया, जनपद में कई स्थानों पर पेड़ टूटने से विद्युत पोल व लाइंस टूट गयी। जिससे जनपद के सैकड़ों ग्रामो में एक दो दिन बिजली नहीं आएगी।  बसरेहर के छोटे बम्बे के किनारे ३ विद्युत पोल एक पेड़ के टूटने से टूट गये। ऐसे ही कई स्थानों पर विद्युत व्यवस्था चरमारा गयी। विद्युत कर्मचारी क्षेत्र की जांच कर रहे है कि कहाँ-कहाँ और कितना काम करना पड़ेगा। लेकिन आप अपने मोबाइल की बैटरी बचा कर रखें। कितना समय लगेगा विद्युत व्यवस्था को दुरस्त होने मे अभी स्पष्ट नहीं किया जा सकता है।