Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुजारी का शव

Etawah News : पुजारी का शव फंदे पर लटका मिला, कई दिनों से मिल रही थी धमकी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: थाना क्षेत्र के ऊसराहार रोड भोली चौराहा पर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी पुरन दास का शव संदिग्ध हालत में मंदिर के समीप फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम में जांच पड़ताल के दौरान शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारी जांच में जुटी हुई है। क्षेत्रीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामला भरथना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। मंगलवार को सुबह इटावा जिले के भरथना इलाके में हनुमान मंदिर के पुजारी पूरन दास का शव पेड़ से टंगा मिला है। इलाकाई लोग और परिजन पुजारी की हत्या की आशंका जता रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 3 दिन पहले इलाके के किसी शख्स ने पुजारी को धमकी दी थी। जिसके बाद पुजारी की ओर से पुलिस में प्रार्थना पत्र दिया गया था। लेकिन उस पर कोई अमल नहीं किया गया। पड़ताल में पुजारी की ओर से किसी प्रार्थना पत्र के दिए जाने की पुष्टि फिलहाल नहीं हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम में जांच पड़ताल के दौरान शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसा बताया गया है कि करीब 5 साल की उम्र से पूरन दास इस...