संवाददाता: दिलीप कुमार इटावा/हनुमंतपुरा : जनपद इटावा की तहसील चकरनगर के अंतर्गत हनुमंतपुरा में आज से दो दिवसीय विशाल बौद्ध कथा का आयोजन का शुभारंभ किया गया। जिसमे हनुमंतपुरा बौद्ध सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने कहा कि देश के वर्तमान परिदृश्य में तथागत बुद्ध व बाबा साहब की विचारधारा मानव कल्याण एवं अमन चैन सुख, शांति व समृद्धि के लिए आवश्यक है।एक अच्छे व्यक्तित्व विकास के लिए पंचशील की सार्थकता को विस्तृत वर्णन के साथ बताया। उन्होंने आगे कहा कि बहुत ही गंभीरता के साथ भारतीय समाज को तथागत बुद्ध बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर साहब को पढ़ने एवं समझने की आवश्यकता है।अधिकतर कथित अंबेडकरवादी ने बाबा साहब के ज्ञान एवं व्यापकता को सीमित कर दिया है ऐसा लगता है कि उन्होंने बाबा साहब का पेटेंट करा लिया हो, जबकि बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर साहब ने पेड़ पौधों एवं मनुष्य के लिए संरक्षण एवं सम्मान के लिए व्यवस्था दी जिस के अनुरूप देश में वंचितों को सम्मान एवं अधिकार प्राप्त हुआ और प्रत्येक वर्ग एवं संप्रदाय के लोगों को सुरक्षा एवं संरक्षण प्राप्त हुआ। ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें