Etawah News: पुलिस कस्टडी में व्यापारी की मौत पर क्षत्रिय स्वाभिमान मंच ने नाराजगी जताते हुए किया प्रदर्शन
ब्यूरो संवाददाता इटावा: कानपुर देहात में पुलिस हिरासत में व्यापारी बलवंत सिंह की मौत को लेकर स्वाभिमान मंच ने नाराजगी दिखाई। क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास भदौरिया ने उप जिलाधिकारी विक्रम सिंह राघव को ज्ञापन दिया। मंच की मांग है कि व्यापारी के परिजनों को 5 करोड़ की सहायता मिले। साथ ही उनके बच्चों को फ्री शिक्षा मिलें। मांगे ना माने जाने पर क्षत्रिय स्वाभिमान मंच विवश होगा। क्षत्रिय स्वाभिमान मंच ने शुक्रवार को कानपुर देहात में पुलिस कस्टडी में पीट पीटकर मौत के मामले को लेकर कचहरी में बड़ी तादात में पहुंचकर विरोध दर्ज करवाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन दिया है। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को 5 करोड़ का मुआवजा, बच्चों की फ्री शिक्षा व्यवस्था, पत्नी को नौकरी देने की मांग की है और मांगे न माने जाने की दशा में स्वाभिमान मंच ने आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास भदौरिया ने एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद मीडिया को बताया है कि प्रदेश की पुलिस बेलगाम हो गई। ...