ब्यूरो संवाददाता इटावा: बेकाबू ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, टक्कर के बाद ट्रक हाइवे से 30 फीट नीचे सर्विस लेन पर जाकर गिर गया। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। वहीं हेल्पर और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के शगुन वाटिका के पास नेशनल हाइवे की है। शुक्रवार को चकरनगर से दूध लेकर पिकअप का चालक 25 साल का संजय यादव पुत्र अखिलेश निवासी चकरनगर और परिचालक रविंद्र पुत्र तार बाबू सिंह नगला महानंद दूध लेकर जसवन्त नगर जा रहे थे, तभी नेशनल हाइवे पर पिछला टायर पंचर हो गया, जिसको बदलने के लिए दोनों नीचे उतरे थे। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक 30 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिर गया। ट्रक में लोहे की चादरों के तीन बंडल लदे हुए थे। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक और पिकअप का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसको पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलव...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें