Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गिरफ्तार

Etawah News : फर्जी कागजों पर कार चलाते एक व्यक्ति तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : थानां पछायागांव पुलिस द्वारा फर्जी आर सी एवं नंबर प्लेट बनवाकर  का कार का प्रयोग करने वाले एक आरोपी को अवैध तमन्चा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान  के क्रम में थानां पछायगांव प्रभारी उप निरीक्षक अनुभव चौधरी द्वारा उप निरीक्षक प्रेमचंद,आरक्षी सोनू चौधरी,अभिषेक कुमार,रमन कुमार आदि पुलिस  स्टाफ के साथ सोमवार की देर रात थानां क्षेत्र के उदी -वाह-आगरा मार्ग स्थित  पुलिस चौकी कौरी कुआं के सामने संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। कि तभी आगरा की तरफ से आ रही मारूती अर्टिका कार को संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस  द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। कार चालक द्वारा कार को रोकने के बजाय गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुये उपरोक्त पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा कार चला रहे व्यक्ति से पूछतांछ के साथ ही तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कार...

Etawah News: 15 हजार का इनामी अपराधी कोका डोडा की तस्करी में गिरफ्तार, पहले कई बार पुलिस को दे चूका था चकमा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: पुलिस ने मादक पदार्थ कोका डोडा चूरा की तस्करी करने वाले इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 मार्च को पुलिस चेंकिग देख कर ट्रक छोड़कर भाग गया था। ट्रक में पुलिस ने कोका डोडा की 170 बोरियां बरामद की थी। जिसके बाद ट्रक चालक को दो माह से तलाश कर रही थी। जिसको बीते शाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ट्रांसपोर्टर की तलाश में जुटी हुई है। थाना जसवंतनगर पुलिस 22 मार्च को संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेंकिग के दौरान 1 ट्रक को धौलपुर खेडा ओवरब्रिज के पास से पकड़ा था। जिसमें मादक पदार्थ कोका डोडा की कुल 170 बोरियां बरामद की गयी थी। ट्रक चालक भागने में सफल हो गया था। बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर विवेचना के दौरान ट्रक स्वामी, चालक आरोपी जसाराम पुत्र हडमानाराम का नाम प्रकाश में आया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम निरन्तर प्रयासरत थी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा वांछित जसाराम पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसको बीते शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि आरोपी जसाराम पुत्र हडमानाराम को अम्बेडकर चौराहा से क...

Etawah News: ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई लूट को अंजाम देने वाला 20हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई सवा 5 लाख रुपए की लूट के एक वांछित 20 हज़ार के इनामियां आरोपी टाइगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 13 दिसम्बर को इकदिल थाना क्षेत्र में टाइगर ने अपने साथियों के साथ सवा 5 लाख से ज्यादा की लूट की घटना को अंजाम दिया था। टाइगर पर पहले से जनपद के कई थानों में 1 दर्जन के आसपास मुकदमे दर्ज हैं। लुटेरे के पास से 1 तमंचा, 1 कारतूस और 20 हज़ार नकद बरामद किए हैं। बताते चलें आज मंगलवार को इटावा पुलिस द्वारा ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट करने वाले एक अन्य इनामिया को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वादी दयाराम पुत्र सुदामालाल निवासी ग्राम दौलतपुर थाना इकदिल पर तहरीर दी गयी कि 13 दिसंबर को जब वह अपनी ग्राहक सेवा केन्द्र को बन्द करके अपने पुत्र के साथ अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी व उसके पुत्र से 5 लाख 25 रुपए रूपये और जरूरी कागजात लूट लिये। इस घटना के सम्बन्ध में तत्काल थाना इकदिल मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी अभिषेक उर्फ टाइगर पिकअप से मानिकपुर मोड़ तिराहे की तरफ से कही...

Etawah News: बाइकसवार तीन बदमाशों को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली है। इनके पास से असलहे भी बरामद किये गये हैं। सैफई क्षेत्र से बदमाशों को दबोचा गया है। सैफई थाना पुलिस सोमवार की सुबह सैफई मैनपुरी रोड के नगला छबिनाथ वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी रमेश सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तिरकारावाचा के पास एक बाइक पर सवार होकर बदमाश आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने पहुंचकर घेरेबंदी की। एक बाइक पर तीन लोग आते दिखायी लेकिन पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार लोग वापस भागने लगे। इस पर टीम ने दौड़ाकर उनको पकड़ लिया। पकड़े गये बाइक सवारों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से दो देशी राइफल व एक तमंचा और आठ कारतूस बरामद हुये।  पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने अपने नाम संदीप कुमार व मोहित यादव निवासी नगला छविनाथ थाना सैफई और राहुल यादव बताये। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि ये बदमाश लूटपाट करते थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के प्रभा...