ब्यूरो संवाददाता इटावा: उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नें नगरपालिका चौराहा पर जीएसटी का पुतला फूंकते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही अखिल भारतीय व्यापार मंडल ने बाइक रैली निकालकर विरोध किया और जीएसटी विभाग में ज्ञापन दिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारी बोले यूपी में उपचुनाव की हार से बौखलाहट में व्यापारी पर हो रही कार्रवाई। गौरतलब है कि कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश भर में जीएसटी विभाग की ओर लगातार बड़ी पैमाने पर छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। देखने में यह भी मिला है कि खाने पीने के ठेले लगाने वालों के यहां भी विभाग ने मनमाने ढंग पूछताछ की है , जबकि जीएसटी का 40 लाख सलाना टर्नओवर और जीएसटी रजिस्टर्ड फर्मों के यहां ही पूछताछ छापेमारी कर सकता है। इसके बाद भी विभाग की कई टीमें मनमाने ढंग से व्यापारियों के यहां करवाई की थी , इस अभियान से व्यापारी वर्ग में काफी नाराजगी है जिसके चलते आज अलग अलग व्यापार मंडल ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नें शहर के नगरपालिका चौराहा पर जीएसटी विभाग ने का पुतला दहन करते हु...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें