Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सीसीटीवी फुटेज

Etawah News: जिला अस्पताल से बाइक चोरी: सीसीटीवी फुटेज के बाद भी चोर पुलिस के गिरफ्त से दूर

ब्यूरो संवाददाता इटावा: जनपद के जिला अस्पताल परिसर के अन्दर से एक मोटर साइकिल चोरी हो गई है, चार दिन बीतने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। जबकि बाइक चोरी करते हुए दो चोरो की करतूत सीसीटीवी में रिकोर्ड भी हो गयी हे, पीड़ित ने सिविल लाइन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुम मोटर साइकिल को खोजे जाने की गुहार लगाई है। थाना कोतवाली के निवासी प्रवीन कुमार पुत्र श्यामसुंदर ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते 26 मार्च  को शाम के करीब 8 बजे जब वह जिला अस्पताल मोतीझील में अपने बीमार साथी से मिलने आया तो उसने अपनी मोटर साइकिल हीरो एच.ऍफ़. डीलक्स  UP75-AB-4358 अस्पताल के परिसर में पार्क कर दिया और अस्पताल के इमरजेंसी में चला गया। पीड़ित ने जहां अपनी बाइक कड़ी की हुई थी उसके ठीक पास सीसीटीवी भी लगा हुआ था जिसमे दो बाइक चोरों द्वारा बाइक चोरी की करतूत भी रिकॉर्ड हुई है। जब पीड़ित अपने साथी मरीज को देखर बापस आया तो उसकी मोटर साइकिल अपने स्थान से गायब थी।  पीड़ित ने सिविल लाइन पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि चार दिन बीत गए लेकिन, अब तक उसकी मोटर साइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। ...

Etawah news: दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर केस दर्ज

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: मोटरसाइकिल सवार 2 पक्षों में मामूली बात पर कहासुनी होने पर जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की तहरीर पुलिस में दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है डॉक्टरी करवाई गई है। डॉक्टरी रिपोर्ट आने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बताते चलें कि 20 दिसंबर को थाना इकदिल क्षेत्र में दो बाइक सवार पक्ष आगे पीछे चल रहे थे। तभी किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी और देखते देखते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष घायल हो गया जिसके बाद डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद एक्सरे एडवाइस किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि पीड़ित शैलेश पांडेय जो कि दुकान के काम से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक भी स्कूटी से दूसरी तरफ से आ रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। इसी दौरान शैलेश को दूसरे पक्ष ने मारपीट कर घयाल कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मुकदमा पंजीक...