ब्यूरो संवाददाता इटावा: विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला के सौजन्य से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों नें भी भागीदारी की। वक्ताओं ने कहा कि सोसायटी का शिविर का उद्घाटन बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा नें किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ कर कोई दान नहीं है, किसी की जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है, रक्तदान स्वस्थ व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है तथा इससे हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य गरीब, असहाय एवं मजबूर लोगो की मदद करना है। साथ ही साथ रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला सचिव लकी, महिला जिलाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, डी पी सिंह तोमर, भोला सिंह चौहान, बी के यादव, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, हरी शंकर पटेल, श्री निवास वर्मा, इटावा हेल्प डैस्क के विशाल चौहान आदि उपस्थित रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें