Skip to main content

Posts

Showing posts with the label छात्रा की मौत

Etawah News: बेकाबू ट्रक से कुचल कर साइकिल सवार छात्रा की मौत

ब्यूरो संवाददाता इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 2 पर ज्ञानचंद जैन वैध इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही छात्रा की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। इकदिल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित परिजन ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे छात्रा देवकी पुत्री अवधेश कुमार निवासी जगन्नाथपुर थाना इकदिल घर से विद्यालय जाने के लिए साइकिल से निकली थी। नेशनल हाईवे 2 के पास उसकी साइकिल पंक्चर हो गई। छात्रा सर्विस रोड पर पैदल साइकिल लेकर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया। घटना में छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। छात्रा के पिता ने अवधेश कुमार ने थाना इकदिल पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि बेटी घर से विद्यालय जाने के लिए निकली थी। साइकिल पंक्चर होने पर हाइवे किनारे सर्विसे लेन से जा रही थी।