ब्यूरो संवाददाता इटावा: कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने मोदी जी…अडानी आपके है कौन ? सवाल का स्लोगन जारी किया है। देश भर में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर प्रदेश स्तर और जिला स्तर पर मोदी सरकार से सवाल किया जा रहा है। लोक गीत गायिका नेहा राठौर को नोटिस जारी करने को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा देश में बढ़ती महंगाई, उच्चतम बेरोजगारी और शासन की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए सरकार के प्रायोजित एजेंडे का दंश पूरा देश झेल रहा है। एक जिम्मेदार विपक्षी दल होने के नाते हम घोटालों से चिंतित हैं। आज "हम अडानी के हैं कौन" को लेकर प्रेस वार्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा देश जानना चाहता है कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर जांच के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति बनाने से क्यों डर रही है। हम जानना चाहते हैं टैक्स हेवन देशों से संचालित होने वाली विदेशी शैल कंपनियों से भारत आने वाले काले धन का असली मालिक कौन है ? अडानी समूह बहुत ही कम समय में भारत के हवाई अड्डों का सबसे बड़ा संचालक कैसे बन ग...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें