Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इटावा जिला अस्पताल

Etawah News: दरोगा की बाइक में ऑटो ने मारी टक्कर

ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिले में सुदिति ग्लोबल अकेडमी स्कूल में सोमवार को होने जा रहे साइबर क्राइम से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे रोड चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार निषाद अपनी बुलेट से जा रहे थे। रस्ते में आगरा कानपुर हाईवे पर सुदिति ग्लोबल स्कूल के पास एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए और हेलमेट न पहने होने की वजह से उनके सिर,  हाथ व पैर  में गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे , जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दरोगा को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सैफई मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। डॉक्टर ने बताया कि दरोगा के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट हैं।

Etawah News: 2 मई से 30 मई तक संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान

संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर(इटावा): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन डॉ सुशील कुमार के निर्देशन में किया गया जिसमें मौजूद आशा बहुओं व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया गया और उन्हें बताया गया कि वह घर घर जाकर खांसी बुखार आदि के मरीजों को चिन्हित कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएंगीं। यह भी बताया गया कि घरों का पानी कहीं भी इकट्ठा ना होने दें जिससे मक्खी मच्छर पनप सकें। 2 मई से 30 मई तक संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वदीप सिंह ने कहा कि एएनएम आशा व आंगनबाड़ी की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं जो उक्त अभियान के अंतर्गत घर घर जाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल पीने की सलाह देंगीं। कूड़े के ढेर ना लगने देना व घर में रखे टायरों में पानी इत्यादि इकट्ठा ना होने देना इन सब के लिए लोगों को जागरूक करते हुए खांसी बुखार आदि के मरीजों को चिन्हित कर स्वास्थ्य केंद्र पर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतें ...

Etawah News: मामूली विवाद को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार घायल

ब्यूरो संवाददाता इटावा: रविवार देर रात 2 गुटों के बीच जमकर संघर्ष हुआ , जिसमें 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब के पास मंदिर की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मंदिर के पास 2 पक्षों में किसी बात को लेकर रविवार रात झगड़ा शुरू हो गया , जिसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों ही पक्ष आपस में मारपीट करने को उतारू हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो वहां खड़े किसी व्यक्ति के द्वारा बना लिया गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों ही पक्षों की डॉक्टरी जांच करवाने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है , जहां 4 लोगों का इलाज किया जा रहा है। विवाद की वजह अभी तक साफ नही हो सकी है , लेकिन लड़की को लेकर संघर्ष होने की बात सामने आ रही है। इस घटना पर पुलिस का कहना है कि किसी भी गुट ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। अगर कोई पक्ष तहरीर देता है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

Etawah News: जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन ने जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा बार्ड में बेटी का जन्म दिन मनाया

  ब्यूरो संवाददाता इटावा : जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति सदस्य डॉ.शिवराज सिंह यादव एवं श्रीमती ऊषा यादव अध्यक्ष फेडरेशन 5 ने अपनी बेटी डा.ओजस्वी यादव के जन्मदिन पर जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली के सदस्यों एवं काउन्सिल सदस्यों के साथ जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा बार्ड एवं प्रसूति विभाग में भर्ती समस्त प्रसूता महिलाओं को पोष्टिक आहार के रूप में मेवा एवं नवजात शिशुओं को वस्त्र भेंट कर खुशियां बांटी। इस अवसर पर डॉ.शिवराज सिंह यादव ने बताया कि नवजात शिशुओं के लिंग भेद से मां की परवरिश में भेद नहीं होना चाहिए।नवजात शिशु बच्चा हो या बच्ची प्रसूता मां एवं नवजात शिशु को समान परवरिश मिलना चाहिए।जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 5 की अध्यक्षा श्रीमती ऊषा यादव ने समस्त प्रसूता महिलाओं को प्रसूता परिचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष उ.प्र. , उत्तराखंड , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा व हिमाचल प्रदेश में विस्तारित फेडरेशन 5 में प्रसूता महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की परिचर्या पर विशेष ध्यान देते हुए समर्पित समाज सेवी जायण्ट्स श्रीमती स्मिता यादव फेडरेशन आफीसर को प्रसू...

Etawah News: सदर विधायक ने किया पोलियो अभियान का शुभारंभ, आज से पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

ब्यूरो संवाददाता इटावा : यूपी में पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया। एक हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान का जनपद स्तरीय शुभारंभ सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने जिला अस्पताल इटावा से किया है। इस दौरान सरिता भदौरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कार्यवाहक मुख्यमंत्री की पूर्ण देखरेख में हो रहा है। ये संक्रामक महामारी जो अस्थाई दिव्यांगता का कारण भी बनती है इसके उन्मूलन के लिए इस अभियान की शुरुआत हो रही है।  पिछले 12 वर्ष के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान में इसके मामले देखने को मिले हैं। जब तक पूरे विश्व से इस संक्रामक बीमारी का उन्मूलन नहीं हो जाता, तब तक इस सतर्कता के लिए हमें वर्तमान और भावी पीढ़ी को बचाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना होगा। इस कार्यक्रम के शुभारंभ में उनके साथ इटावा सीएमओ, जिला अस्पताल स्टाफ तथा भाजपा कार्यकर्ता साथ रहें।