संवाददाता: मनोज कुमार जसवंतनगर (इटावा): कहा जाता है कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए होती है मगर वही पुलिस आम जनता पर अत्याचार करेगी तो जनता न्याय मांगने कहाँ जाएंगी। ऐसा ही मामला जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतगर्त गाँव नगरिया नाय का है। पीड़िता रूबी देवी ने एस.आई. कर्मवीर पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपने पति के साथ डी.ओ.पी खाद लेने के लिए खाद बैंक सिंधौली गई हुई थी उसने चार खाद की बोरी की पर्ची कटवा ली तभी खाद की बोरी लेने के लिए प्रार्थिनी का पति अनिल कुमार बैंक के अंदर जाने लगा वहीं ड्यूटी पर तैनात एस.आई. कर्मवीर दरोगा ने प्रार्थिनी के पति अनिल कुमार को डंडा मरने लगा और प्रार्थिनी से कहने लगे खाद की बोरी तू उठाएगी प्रार्थिनी ने कहा मैं खाद की चार बोरी नहीं निकाल पाऊँगी बोरी भारी है तो दरोगा ने महिला की वांह पकड़कर थप्पड़ मारते हुए बैंक से बाहर लाये और माँ बहन की भद्दी भद्दी गलियां दी और कहा कि मैं तुझे और तेरे पति को देख लेंगे या किसी गलत मुकद्दमे में फंसवाकर जेल भिजवा देंगे। पीड़िता ने यह भी बताया कि दरोगा की मारपीट से उसकी वांह में सूजन आ गई और चूड़िया टूट गईं ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें