Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बाइकसवार बदमाश

Etawah News: बाइकसवार तीन बदमाशों को अवैध असलहे के साथ किया गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पकड़ने में सफलता मिली है। इनके पास से असलहे भी बरामद किये गये हैं। सैफई क्षेत्र से बदमाशों को दबोचा गया है। सैफई थाना पुलिस सोमवार की सुबह सैफई मैनपुरी रोड के नगला छबिनाथ वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर थाना प्रभारी रमेश सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तिरकारावाचा के पास एक बाइक पर सवार होकर बदमाश आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने पहुंचकर घेरेबंदी की। एक बाइक पर तीन लोग आते दिखायी लेकिन पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार लोग वापस भागने लगे। इस पर टीम ने दौड़ाकर उनको पकड़ लिया। पकड़े गये बाइक सवारों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से दो देशी राइफल व एक तमंचा और आठ कारतूस बरामद हुये।  पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने अपने नाम संदीप कुमार व मोहित यादव निवासी नगला छविनाथ थाना सैफई और राहुल यादव बताये। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि ये बदमाश लूटपाट करते थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम के प्रभा...