Etawah News: 11मार्च को चंबल कबड्डी लीग का आयोजन, मैदान हुआ तैयार, कई जिलों की टीमों ने कराया रजिस्ट्रशन
ब्यूरो संवाददाता इटावा: चंबल परिवार द्वारा आयोजित ‘चंबल कबड्डी लीग’ का ऐतिहासिक आयोजन आगामी 11-12 मार्च को लाल सेना स्मारक परिसर,लोहिया ग्राम में हो रहा है। दो दिवसीय ‘चंबल कबड्डी लीग’ आजादी योद्धा शहीद मारून सिंह लोधी की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इसमें चंबल अंचल के अलावा अन्य जनपदों-प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लाल सेना स्मारक परिसर में खेल मैदान को अंतिम रूप दे दिया गया है।स्थानीय खिलाड़ियों में इसे लेकर भारी उत्साह है। उनका सुबह-शाम अभ्यास भी जारी है। चंबल कबड्डी लीग के संस्थापक डॉ.शाह आलम राना ने बताया कि चंबल कबड्डी लीग का विधिवत उद्घाटन समारोह 11 मार्च को प्रातः 9 बजे से शुरू होगा। इसमें शहीद शोध संस्थान के निदेशक सूर्यकांत पांडेय, इटावा-औरैया के जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह,रेसलिंग के एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट कर्नल मलखान सिंह यादव,वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ.शलभ सिंह परिहार आदि अतिथिगण शामिल होंगे। दो दिवसीय चंबल कबड्डी लीग के टेक्निकल अधिकारी की जिम्मेदारी प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी और एनआईएस कोच भुवनेश्वर कुमार,प्रशिक्षक सतीश भारद्वाज,राष्ट...