Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बदमाश के लगी गोली

Etawah News: पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, चार गिरफ्तार, हाइवे पर करते थे लूट

ब्यूरो संवाददाता इटावा : बुधवार की देर रात करीब दो बजे बकेवर थाना क्षेत्र के सेंगर नदी पुल के पास वाहन चैकिंग के दौरान दो बाईकों पर सवार चार युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, जिस पर बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर तमंचे से तीन फायर कर दिए। जिसके बाद पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। जिससे एक बदमाश में गोली लग गई। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी महेवा में भर्ती करवाया। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, सीओ भरथना विवेक जावला, फोरेंसिक टीम मौके पर छानबीन करने पहुंची। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लुटरों ने हाइवे पर तीन दिन पहले महिलाओं के साथ बैग लूटने व इकदिल थाना क्षेत्र में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि करीब दो बजे बकेवर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान और भरथना कोतवाल रणबहादुर फोर्स के साथ संयुक्त रूप से बकेवर भरथना मार्ग पर संदिग्ध वाहनों को चेक कर रहे थे। तभी बकेवर की तरफ से दो बाइकें आयी जो पुलिस की गाड़ियों को देखकर वापस भागने लगे। बाइक क...