ब्यूरो संवाददाता इटावा : जिला अस्पताल में लगी हुई डिजिटल एक्स-रे मशीन बीते फरबरी से कुछ दिन तो ठीकठाक चली, लेकिन धीरे-धीरे मशीन में हर दिन खराबी की शिकायत होने लगी। बीच में एकाध बार मशीन बनी भी, लेकिन वह ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। कई बार मरम्मत के लिए इंजीनियर भी आएं, लेकिन तकनीकी कमी नहीं पकड़ पाए। इस तरह यह जांच मशीन शो-पीस बनकर रह गई है। प्रदेश में बड़े-बड़े पुरस्कार जीतने वाले जिला पुरुष अस्पताल में आये दिन कुछ ना कुछ कारणों से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। जिससे मरीजों में काफी नाराजगी है। फरवरी से अभी तक एक्स रे मशीन कई बार खराब हो चुकी है लेकिन स्थाई तौर पर उसे दुरुस्त नहीं किया गया है। जिस कारण इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। शनिवार को भी एक्स रे मशीन खराब थी जिसके चलते एक भी मरीज का एक्स-रे नहीं हो सका और मजबूरी में निराश होकर मरीज लौटने को मजबूर हुए। इतना ही नहीं डॉक्टरी मुआयना कराने के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जिला अस्पताल में वर्ष 2015 में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी थी और प्रतिदिन 400 से 450 एक्सरे मरीजों के होते थे। लेकिन अब तो एक्स-रे के नाम पर स...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें