ब्यूरो संवाददाता इटाव : अहीर जन जागृति यात्रा समिति द्वारा आगामी 15 जुलाई दिन शनिवार को अहीर रेजिमेंट की उचित मांग को लेकर सजातीय बंधुओं का एक विशाल सम्मेलन नुमाइश पंडाल में पूर्वान्ह 11:00 बजे से होने जा रहा है। प्रदर्शनी पंडाल में 15 जुलाई को होने वाले अहीर जन जाग्रति महासम्मेलन में मुख्य रूप से अहीर रेजीमेंट की मांग रखी जायेगी जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे। इस सम्मेलन में देश भर से यादव समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भाग लेंगे। ये जानकारी बुधवार को जिला पंचायत डाक बंगले में बुलाई गई प्रेस वार्ता में सम्मेलन के आयोजन मंडल के पदाधिकारियों ने दी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय सेना में 27 रेजीमेंट है जिनका गठन क्षेत्रीय एवं जाति आधार पर किया गया था। उदाहरणार्थ कुमाऊं रेजीमेंट, जाट रेजीमेंट, महार रेजीमेंट, राजपूताना रेजिमेंट, गोरखा रेजीमेंट आदि। उन्होंने कहा, आजादी के बाद भारत पाकिस्तान एवं चीन के साथ हुए युद्ध में अहीर जाति के सैनिकों एवं अधिकारियों द्वारा अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए राष्ट्रहित में दिए गए बलि...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें