Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पी.एन.बी. बैंक मैनेजर

Etawah News: पी.एन.बी. बैंक मैनेजर अपहरण व लूट के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा : एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शिकोहाबाद में पंजाब नेशनल बैंक में तैनात मैनेजर अजीत पाल सिंह को अपहरण करने के प्रयास और मोबाइल लूट करने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसओजी और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना में शामिल तीन आरोपियों के पास से कार और लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। आपको बताते चले कि 23 जनवरी की रात मैनेजर अजीत पाल सिंह शिकोहाबाद से ड्यूटी करके डीएम चौराहा से होते हुए अपने आवास के लिए पैदल जा रहे थे। तभी कार सवार कुछ लोगों ने उनको कार में डालने का प्रयास किया। मैनेजर की चीख पुकार सुनकर अपहरणकर्ता भाग खड़े हुए। लेकिन मैनेजर का मोबाइल लूट कर आरोपी फरार हो गए थे। जिसके बाद मैनेजर ने इस बात की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। इस पूरे मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सिविल लाइन पुलिस की टीम का गठन किया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया है कि बैंक मैनेजर का अपहरण करने के प्रयास में पुलिस टीम ने दो गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 20 हजार के इनामी समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें बॉबी उर्फ शिवमंगल पुत्र सुद...