Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कलश यात्रा

Etawah News: सिसहाट में साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन, निकाली गई कलश यात्रा

संवाददाता: आशीष कुमार इटावा/जसवंतनगर  : नगर के माधव श्री जी सेवा संस्थान सिसहाट धाम में 251 कलश यात्रा निकालकर साप्ताहिक भागवत कथा आयोजन का शुभारंभ किया गया। नगर के पिपरादी रोड सिसहाट धाम जसवंत नगर में  गुरुवार को माधव श्री जी सेवा संस्थान सिसहाट धाम जसवंतनगर में 251 कलश यात्रा निकाली गई। यह कथा 25 मई से प्रारम्भ होकर 31 मार्च को समापन होगा कथा का समय प्रातः 10बजे दोपहर एक बजे तक तथा एक बजे से सांय 5बजे तक होगा। 31 जून दिन बुधवार को श्रीमद भागवत कथा का समापन होगा। एक जून दिन गुरुवार सुबह 10 बजे बाबा खाटू श्याम जी व श्री बांके बिहारी जी मंदिर व वृद्ध आश्रम भूमि पूजन एवं भंडारा का होगा। कथा का आयोजन ददरौआ धाम मध्यप्रदेश से पधारे श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री राम दास जी महाराज के कर कमलों के द्वारा तथा सरस कथावाचक पूज्य देवी गुंजन किशोरी जी के द्वारा कथा का आयोजन व भजन गीतों के माध्यम से रसमय रसोपान कराया जायेगा। श्रीमद भागवत कथा के मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव, सरक्षक एवं स्वागतकर्ता भारत सिंह यादव, कथा के यज्ञपति श्रीदेवी एवं नरेंद्र सिंह, परीक्षत में सिसहाट से बेजन्ति देवी ...

Etawah News: कलश यात्रा संग 14 मार्च से आयोजित होगी श्रीमद्भागवत कथा

संवाददाता: दिलीप कुमार इटावा /भरथना: मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का 14 मार्च से शुभारंभ होगा। आयोजक अरविंद कुमार दुबे व अमोल कुमार ने बताया कि कस्बा के मोहल्ला मोतीगंज में स्थित राजराम पीतल वाले के हाता में 14 मार्च से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का पावन कलश यात्रा , श्री गणेश पूजन के साथ शुभारंभ होगा। 20 मार्च को कथा विश्राम के अगले दिन 21 मार्च को भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सरस कथा का आचार्य मनोज कुमार अवस्थी श्रवण कराया जाएगा।

Etawah News: बसंत महोत्सव में महापुराण कथा के लिए कलश यात्रा निकाली

ब्यूरो संवाददाता इटावा/जसवंतनगर: संत खटखटा बाबा की पवित्र कुटी में रविवार से शुरू बसंत महोत्सव के तहत शिव महापुराण कथा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर कलश यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। खटखटा बाबा की मूर्ति के सामने पूजन अर्चन एवं यज्ञशाला में हवन के बाद महिलाओं ने अपने कलश में जल भरकर आगे बढ़ना शुरू किया। यह कलश यात्रा होम गंज बाजार, नगर पालिका कार्यालय, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, छोटा चौराहा, पंसारी बाजार होते हुए ऐतिहासिक बिलैया मठ पर पहुंची। वहां से फक्कड़ पुरा, कटरा पुख्ता , कटरा बुलाकीदास होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में कथावाचक आचार्य सूरज कृष्ण महाराज एक भव्य रथ पर विराजमान होकर चल रहे थे।