Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बॉब चित्रकला एवं हिंदी निबंध प्रतियोगिता

Etawah News: माउंट लिटेरा जी स्कूल में बॉब चित्रकला एवं हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता: मनोज कुमार इटावा: आगरा क्षेत्र के अंतर्गत न्यू कॉलोनी शाखा , इटावा के सहयोग से माउंट लिटेरा जी स्कूल , इटावा में जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए "बॉब चित्रकला एवं हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता ” का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिताओं में लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को अंचल राजभाषा प्रभारी व मुख्य प्रबंधक श्री दिनेश कुमार मित्तल , मुख्य प्रबंधक श्री अमित कुमार अत्री तथा क्षेत्रीय राजभाषा प्रभारी अम्बरीश वर्मा द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अतिवीर सिंह यादव व प्रधानाचार्य श्री पंकज कुमार शर्मा सहित समस्त अध्यापकगण भी उपस्थित थे।