संवाददाता: आशीष कुमार जसवंतनगर/इटावा: येलो गार्डन कैफे जसवंतनगर में रेहड़ी पटरी वालों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल ऐसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेंडर के तत्वावधान में असंगठित क्षेत्र के कामगारों/रेहड़ी पटरी वालों की सामाजिक सुरक्षा एंव चुनौती बिषय पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ,जिसमें प्रदेश के अनेक जनपदों के प्रतिनिधियों नें भाग लिया।। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद नें कहा कि रोज कमानें खानें वाले रेहड़ी पटरी दुकनदारों को भी सरकार सामाजिक सुरक्षा प्रदान करे,हम लोगों को भी लेबर विभाग में पंजीकृत कर पेंशन, मातृत्व सुरक्षा, कर्मचारी बीमा, स्वास्थ्य आदि योजनाओं से जोड़ा जाये। जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित नें कहा रेहड़ी पटरी वालों को सरकारें अतिक्रमण कारी बताती हैं, और नगरपालिका एंव पुलिस हमेशा इनका ही उत्पीड़न करती है, प्रशासन को चाहिए इनके लिए अलग वेंडिंग जोन बनायें,जिससे ये भी सम्मान से जीवन यापन कर सके। व्यापार मंडल जसंवत नगर महासचिव एंव सभासद राजीव यादव नें कहा चाहे छोटा हो या बड़ा हो व्यापारी का सम्मान बराबर होना चाहिए, जूता गांठनें वाला मोची नहीं...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें