Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नट मेला

Etawah News: 13 मार्च से शुरू होगा नट समुदाय का “नट मेला”

ब्यूरो संवाददाता  इटावा: ब्लाक जसवंतनगर के कुंजपुरा गांव स्थित बाबा आसाराम मंदिर पर बजानिया नट समुदाय का मेला होलिका छट 13 मार्च से शुरू होगा। इस संबंध में एक बैठक बाबा आशाराम सेवा संस्थान समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि होलिका छठ 13 मार्च सोमवार से मेले का शुभारंभ हवन पूजन के माध्यम से किया जाएगा। 14 मार्च मंगलवार को गुजराती फाग होगी। 15 मार्च बुधवार को क्षेत्रीय फाग कलाकारों द्वारा फाघ होगी। 16 मार्च गुरुवार को शोभायात्रा व 17 मार्च दिन शुक्रवार को पुजापा कार्यक्रम व 18मार्च दिन शनिवार को पंचायत व विदाई कार्यक्रम होगा। मेले के अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने बताया कि मेले में रोजाना विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देशभर के लगभग 22 प्रदेशों में रहने वाले आदिवासी बजानिया नट समुदाय की जनसंख्या लगभग 15 लाख होगी और अकेले उत्तर प्रदेश में बजानिया नट समुदाय के लगभग 3 लाख लोग रहते हैं। देश भर में फैले इस समुदाय के प्रतिनिधि मेले में शामिल होने आते हैं। मेला स्थल वाले इस गांव या आसपास किसी गांव में इस समुदाय का कोई परिवार नहीं रहता ...