ब्यूरो संवाददाता इटावा: 'चाय पर चर्चा' से मिली सफलता के बाद भाजपा द्वारा मिशन 24 के लिए नया अभियान ' टिफिन भोज बैठक' कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है।जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा आगरा से शनिवार को की गयी।जिसके क्रम में आज रविवार को सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा अपने विधान सभा क्षेत्र के विकास खंड बढ़पुरा क्षेत्र से की गयी। क्षेत्र के कस्वा उदी मोड़ स्थित बढ़पुरा विकास खंड कार्यालय पर आयोजित टिफिन बैठक कार्यक्रम में ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए। बैठक में सदर विधायक द्वारा कहा गया कि सभी कार्यकर्ताओं को अपने -अपने सभी मतभेदों को भुलाकर मिशन 2024 को सफल बनाना है। गांव -गांव ,गली - गली जाकर जन सम्पर्क करके लोगों को भाजपा की नीतियों के साथ ही किये जा रहे राष्ट्र हित और विकास के कार्यों का संदेश दिया जावे। योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ वंचित पात्र व्यक्ति को लाभ पंहुचाने के प्रयास किये जावें। इसी प्रकार टिफिन बैठक में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत के अलावा तमाम भाज...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें