Skip to main content

Posts

Showing posts with the label क्रेटा कार

Etawah News: क्रेटा कार का एबीएस फ़ैल होने से अनियंत्रित होने पर सेल्टोस ने मारी टक्कर

ब्यूरो संवाददाता इटावा: डीपीएस स्कूल के सामने तेज रफ्तार दो कारें आपस में टकराई। दोपहर के समय दोनों कारें कानपुर की ओर से आ रही थी। तकनिकी खराबी के चलते अचानक क्रेटा कार और किया सेल्टोस आपस में टकरा गई घटना में दोनों कार सवार घायल हो गए।  क्रेटा कार चालक ने बताया कि उनकी गाड़ी में तकनिकी खराबी के चलते एबीएस सिस्टम काम नहीं कर रहा था जिसके बाद मजबूरन कार चालक को हैंडब्रेक खींचने पड़े और इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी तभी पीछे से आ रही किया सेल्टोस ने बचाव करने में टक्कर मार दी। दोनो कार में दो दो लोग सवार थे। दुर्घटना में दोनों गाड़ियों  को भारी नुकसान पहुंचा। लेकिन मालिक की रिपोर्ट है कि किसी भी सवार को कोई बड़ी चोट नहीं आई है।