Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मुख्य विकास अधिकारी

Etawah News: मुख्य विकास अधिकारी ने स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए,महिला किसानों को किया प्रोत्साहित

संवाददाता रिषीपाल सिंह इटावा : उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की आजीविका गतिविधियां संचालित की जा रही है।  इस क्रम में बुधवार को विकासखंड जसवंत नगर के ग्राम नगला भीखन में स्ट्रौबरी की खेती का शुभारंभ प्रणता ऐश्वर्या मुख्य विकास अधिकारी के कर कमलों द्वारा पौधा रोपित कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि जनपद में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। अभी स्ट्रौबरी की खेती 15 गांव में कराई जाएगी।  नगला भीखन में महिला किसान मंत्रवती के खेत में पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने ग्राम मे राशन डीलर, हैंड पंप सहित कई विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  मौके पर बृजमोहन अम्बेड उपायुक्त स्वरोजगार ने कहा कि जनपद इटावा में समूह की महिलाओं बेमौसम सब्जी, स्ट्रॉबेरी सहित कई आजीविका गतिविधियों से जोड़कर  अर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। मौके पर दीनदयाल, जिला विकास अधिकारी, प्रतिमा शर्मा, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी सहित समूह ...