ब्यूरो संवाददाता इटावा/भरथना: भरथना कोतवाली कस्बा के ऊसराहार रोड़ सरकारी अस्पताल के सामने बने एक नवीन समारोह स्थल में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान कुछ उत्पाती बारातियों ने घरातियों पर रात्रि साढ़े 12 बजे उस समय जोरदार ईंट पत्थर चलाकर एक बालिका, एक महिला और एक पुरुष सहित तीन घरातियों को घायल कर दिया, जब समारोह स्थल पर निर्धारित समय गुजर जाने के बाद नियम विरुद्ध बजे रहे डीजे साउंड को दुल्हन के ताऊ रिटायर्ड आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बन्द करा दिया। जिससे खफा हुए कुछ शराबी युवा बारातियों ने उत्पात मचाते हुए पहले डीजे साउंड की मशीनें पटकना व सामान तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जिससे समारोह स्थल पर घराती महिला पुरुष बच्चों में अफरा तफरी के साथ भगदड़ मच गई। किसी तरह कुछ लोगों ने उत्पाती शराबियों को समारोह स्थल से जब बाहर कर दिया। इस पर उत्पाती शराबी बाराती युवक और ज्यादा क्रोधित हो गए और युवकों ने घरातियों सहित समारोह स्थल पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। जिसमें घराती महिलाओं बच्चों और पुरूषों को जान बचाने पर मजबूर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची इससे पूर्व उत्पाती शराबी बाराती युवक मौके से...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें