Etawah News: आभार बैठक में पहुंचे अखिलेश और डिंपल यादव, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा
ब्यूरो संवाददाता इटावा/सैफई: शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सुबह अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। साथ ही सैफई पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मैनपुरी के कार्यकर्ताओं, नेताओं के साथ आभार बैठक का आयोजन किया। जंहा मैनपुरी संसदीय सीट से निर्वाचित समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचीं। डिंपल यादव भी आभार बैठक में शामिल हुईं। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। अखिलेश यादव दो दिन सैफई में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सूबे में निकाय चुनाव की अधिसूचना 20 दिसंबर के बाद कभी भी घोषित हो सकती है। जिसके लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। अखिलेश यादव की दो दिवसीय सैफई में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मुलाकात को इसी निकाय चुनाव से जोड़कर ही देखा जा रहा है।