ब्यूरो संवाददाता इटावा : अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जैसा कि सर्वविदित है कि श्रावण मास चल रहा है। श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कॉवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कॉवड़ यात्रा के दौरान शहर में होने वाली जाम की स्थिती से बचने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। जनपद इटावा की सीमा में थाना चौबिया क्षेत्र से प्रवेश कर बसरेहर होते हुए फर्रूखाबाद अण्डर ब्रिज (एनएच-2) के नीचे से भरथना चौराहा होते हुए फर्रूखाबाद ओवर ब्रिज से बायें मुड़कर साबितगंज, तहसील चौराहा, बल्देव चौराहा से कुछ कावड़िये नीलकंठ मन्दिर जलाभिषेक करते हैं, जबकि सर्वविदित है कि अधिकतर कांवड़िये भिण्ड (म0प्र0) के होते हैं जो बल्देव चौराहा से रामगंज, पंचराहा, छैराहा, टी0टी0 होते हुए उदी चौराहा से चम्बल पुल पार कर थाना फूप से होते हुए अपने गन्तव्य को प्रस्थान करते हैं साथ ही जनपद आगरा की ओर जाने वाले कांवड़ यात्री उदी चौराहा से दाहिनी ओर मुड़कर थाना बढ़पुरा, पछायगांव होते हुए थाना चित्राहाट, बाह से आगरा में प्रवेश करते हैं। कावड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से कांवड़ियों के साथ दुर्घटन...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें