ब्यूरो संवाददाता इटावा: विभिन्न मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी मंगलवार से कार्य बहिष्कार करके हड़ताल कर रहे थे। यह हड़ताल शनिवार की शाम सरकार के साथ बातचीत में सहमति बन जाने पर 15 दिन के लिए स्थगित कर दी गई हालांकि इससे पहले शाम 4 बजे तक कर्मचारी हड़ताल पर रहे और उन्होंने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना दिया। दोपहर को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेताओं ने अपने समर्थन का पत्र भी सौंपा। इन कर्मचारियों की मांगों में प्रबंध तंत्र की मनमानी पर रोक लगाए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही है। इसे लेकर कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे थे और कार्य बहिष्कार करके अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना दिया जा रहा था। मंगलवार को शुरू हुआ यह धरना शनिवार की शाम तक चला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पहले ही इस आंदोलन को अपने समर्थन की घोषणा की थी। शनिवार को परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा तथा जिला मंत्री पवन श्रीवास्तव ने धरना स्थल पर पहुंचकर परिषद की ओर से समर्थन का पत्र सौंपा। कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठने वालों में एसडीओ विवेक सिंह, गगन अग्निहोत्री, अजीत यादव, भूप सिंह, कृष्ण मुरारी, आनंद...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें