संवाददाता: आशीष कुमार जसवंतनगर (इटावा): कस्बा के मुहल्ला जैन मुहल्ला काली मंदिर पर विश्वहिन्दू परिषद बजरंग दल की बैठक का आयोजन किया गया। गौरक्षक प्रमुख ध्रुर्वेश तोमर ने सनातन धर्म की रक्षा एवं महिला सुरक्षा पर अपने विचार रखे वर्तमान में गौ वंश की लंपी वायरस से ग्रसित बीमारी की दुर्दशा पर चिंता जताई उन्होंने कहा कि गाय को माता मानते है घर में जब खाना बनता है उसमे सबसे पहली रोटी गौमाता के लिए और सबसे बाद की रोटी कुत्ते के लिए निकलते है लेकिन अब तो गाय की स्थिति यह है गाय का दूध देने तक तो घर में रखते है उसके बाद भटकने के लिए छोड़ दिया जाता है। इस बैठक में चिक, कोरी, शंखवार, बाल्मीकि, गुप्ता आदि समाज के लोगों ने भाग लिया और जाति वाद का भेदभाव मिटाकर हिन्दू एकता पर बल दिया। इस दौरान मनोज शिखरवार (जिला गौरक्षक दल), मनोज यादव (उपाध्यक्ष) के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें