Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मासूमो को पुलिस ने किया बरामद

Etawah news: तीन दिन से लापता तीनों मासूमो को पुलिस ने किया बरामद

संवाददाता : दिलीप कुमार  इटावा: बीते मंगलवार को चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा से लापता तीन मासूम को पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत सकुशल बरामद कर लिया है। लापता तीनों मासूम लवेदी इलाके के आसई के बीहड़ों से बरामद हुए। थाना चकरनगर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ ग्राम रम्पुरा से लेकर डिभौली तक कॉम्बिंग की गई थी। बीते मंगलवार को इटावा में तीन किशोर किशोरियों के लापता होने से हड़कंप मच गया है। लापता किशोरों की उम्र 13 से लेकर 15 साल है। किशोर गुड्डू अपने घर से 1 हजार रुपये लेकर मोबाइल खरीदने घर से निकला था। तीनों को ऑटो में बैठ कर लखना की तरफ जाते देखा गया था। घटना की सूचना पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह, सीओ चकननगर राकेश वशिष्ठ समेत थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर की थी। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र चकरनगर के ग्राम रम्पुरा से 3 बच्चे सगे भाई बहन उम्र लगभग 13-15 वर्ष कहीं चले गये थे, जिसकी सूचना थाना चकरनगर पुलिस को मिली। मामले पर संज्ञान लेकर थाना चकरनगर पुलिस एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ ग्राम रम्पुरा से लेकर डिभौली तक कॉम्बिंग की गई थी। तभी यह तथ्य प...