Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गांजा बरामद

Etawah News: 50 लाख मूल्य का 130 किलो गांजा बरामद, औरैया के व्यवसाई पर सरगना होने का शक

ब्यूरो संवाददाता इटावा: सोमवार देर रात फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के पक्का बाग क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एसओजी और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने मुखबिर की दी हुई सूचना पर 50 लाख रुपए मूल्य का 130 किलो गांजा बरामद कर 4 मादक पदार्थ तस्करो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। सबसे खास बात यह है कि गांजा तस्करी का यह काम औरैया के कपड़ा कारोबारी सुनील गुप्ता की अगुवाई में एक लंबे अरसे से किया जा रहा था। उड़ीसा के ब्रहमपुर से लाए जा गांजे इस खेप को राजस्थान के अलवर ले जाया जा रहा था। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पक्का बाग पर सघन चेकिंग के दौरान एक कैंटर गाड़ी में कटहल के नीचे से गांजा बरामद किया। पुलिस ने औरैया के कपड़ा कारोबारी सुनील गुप्ता, उनके साथी वीरेंद्र सिंह, अभय यादव और राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। राजेश चौधरी मूल रूप से बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के थाना मिठनपुरा के मालीघाट गांव का रहने वाला है। एसएसपी ने बताया कि उड़ीसा के बरहमपुर गांव से गांजा तस्करी की यह कारोबार औरैया के बिधूना के कपड़ा कारोबारी सुनील गुप्ता की अगुवाई में खासी ताद...

Etawah News: उड़ीसा से तस्करी कर लाए 49 किलो गांजे के संग दो गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता इटावा:   जिले के इकदिल इलाके में बिरारी के पास से अपराध शाखा ओर इकदिल पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 लाख रुपए मूल्य का 49 किलो गांजा बरामद किया है। इटावा के एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने आज यहां बताया कि बृजेन्द्र सिंह पुत्र सेठ सिंह निवासी विजयपुर नगला पाठक थाना फफूंद जनपद औरैया ओर परशुराम पुत्र तिलक सिंह निवासी बंजारन डेरा शहजादपुर थाना इकदिल इटावा को सघन चैकिंग के दौरान बिरारी गॉव के पास एक मोपेड के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 14 लाख रुपए मूल्य का 49 किलोग्राम गांजा बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में दोनों तस्करों ने इस बात को स्वीकारा है कि वह इस गाजे को उड़ीसा से ले करके आते हैं। जिसको इटावा औरया के अलावा आसपास जिलों में सप्लाई करने का काम करते हैं। तलाशी लेने पर उनके पास 3 थैलै से 26 बंड़लों मे कुल 49 किलो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर तस्करों ने बताया कि , वह गांजा उड़ीसा से तस्करी कर इटावा लाकर बेच देते हैं। दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ इकदिल थाने में एनडीपीएस अधिनियम के...