ब्यूरो संवाददाता इटावा: विश्व जल दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण छात्र संसद की ओर से पानी की बर्बादी रोकने तथा जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। यह संकल्प भी दिलाया गया कि इस मामले में स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करेंगे। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में जल संरक्षक निर्मल सिंह ने जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ मुकेश यादव ने कहा कि जल है तो कल है। हमें पानी का सदुपयोग करना है कोई ऐसा काम नहीं करना जिससे पानी की बर्बादी हो। पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक तथा स्कूल के प्रबंधक कैलाश यादव ने कहा कि पानी को बचाया जा सकता है पानी को बनाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण छात्र संसद के संयोजक संजय सक्सेना, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ उमेश यादव, एच पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पवन यादव आदि मौजूद रहे।
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें