ब्यूरो संवाददाता इटावा : कोरोना संक्रमण काल से पड़ी आर्थिक मार से जूझ रहे व्यापारियों पर होली के त्यौहार पर चेकिंग और जांच के नाम पर उत्पीड़न कतई बर्दास्त नही किया जायेगा। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने कहा व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की प्रमुख कड़ी है होली के त्योहार पर जनपद में कई विभागों ने मिलकर व्यापारियों का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया है। खाद्यय विभाग की टीमे सैम्पल भरने के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रही है वही वाट माप विभाग दुकानों पर अनावश्यक काटे वाट की चेकिंग कर रहा है साथ ही विधुत विभाग बिल जमा कराने के नाम पर व्यापारियों पर दवाब बना रहा है। विधानसभा निर्वाचन सम्पन्न हो जाने के बाद से अचानक सभी विभाग व्यापारियों का किसी न किसी रूप में उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों को सस्ता चारा समझ कर उत्पीड़न करना व्यापार मंडल कतई बर्दास्त नही करेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कोई भी व्यापारी मिलावटी वस्तुओं को न बेचे अपने काँटे बाट पर मुहर लगवा कर कागजात पूरे रखे और बिजली के बिल ...
Janvad Times Etawah (जनवाद टाइम्स इटावा): Latest, Breaking, Current & Live News की हर खबर से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें