Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दिल्ली पब्लिक स्कूल

Etawah News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्री-प्राइमरी किड्स सेरेमनी, बच्चों ने मंच पर दिखाई अपनी प्रतिभा

ब्यूरो संवाददाता इटावा: दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा के नवीन सत्र के शुभारम्भ पर नन्हें मुन्ने लिटिल किड्स की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई । कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ मंच पर मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सेरेमनी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारी श्रीमती आकांक्षा अग्निहोत्री का स्वागत प्रिंसिपल भावना सिंह, डीपीएस की वाइस चैयरमैन डॉ प्रीति यादव एवम विभिन्न शिक्षिकाओं के द्वारा माल्यार्पण के साथ किया गया। प्रिंसिपल भावना सिंह ने सभी अभिभावकों का समारोह में स्वागत करते हुए कहा कि,आज डीपीएस में आयोजित बच्चो की यह ग्रेजुएशन सेरेमनी सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं बल्कि बच्चों में शिक्षा और संस्कारो का श्री गणेश भी है। हमारी इस संस्कारशाला में सभी नन्हें मुन्ने बच्चे शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी सीखते रहते है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के चैयरमैन डॉ विवेक यादव ने कहा कि,आप सभी अभिभावकों का अपार स्नेह और संस्था पर आपका अटूट भरोसा ही हमारी जनपद में एक अलग पहचान है। आज विद्यालय में 3 से 5 साल के नन्हें बच्चे मंच से जिस प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है वह हमारे शिक्षको...